• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

महाशिवरात्रि पर झाड़ी वाले बाबा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

महेवा, इटावा।विकास खंड क्षेत्र महेवा के ग्राम आनेपुर स्थित प्रसिद्ध झाड़ी वाले बाबा मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत रस कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन झाड़ीश्वर महोत्सव समिति के तत्वावधान में 11 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा।

कथा के प्रथम दिवस 11 फरवरी को क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिलेगा, जब विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 17 फरवरी को कथा का विश्राम होगा तथा 18 फरवरी को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *