महेवा। विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत बम्होरा हुमायूंपुर में राशन डीलर के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन आगामी 17 फरवरी दिन मंगलवार को किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम सचिव अशोक सिंह परिहार ने बताया कि बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान हरगोविंद पाल की अध्यक्षता में होगा। बैठक का एजेंडा जारी कर दिया गया है तथा चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए खंड विकास अधिकारी से चुनाव समिति गठित किए जाने की मांग की गई है।ग्राम पंचायत के सभी पात्र ग्रामीणों से बैठक में उपस्थित होकर प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील की गई है।
