• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

छत्त के जीने से अलाव में गिरा मासूम, 20 प्रतिशत झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

बकेवर, इटावा।बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। छत्त पर खेलने के बाद नीचे जीने से‌ उततने लगा। तभी मासूम बच्चा जीने से फिसलकर नीचे जल रहे अलाव में गिर पड़ा, जिससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल मासूम को बकेवर स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. तैय्यब ने उसे जिला अस्पताल इटावा के लिए रेफर कर दिया।

घायल बच्चे की पहचान कृष्णा उम्र 4 वर्ष पुत्र घनश्याम, निवासी ग्राम बिजौली, थाना बकेवर के रूप में हुई है।
डॉ. तैय्यब ने बताया कि बच्चा जीने से संतुलन बिगड़ने से जीने से सीधे जलते अलाव में गिर गया, जिससे उसके शरीर का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। स्थिति को गंभीर ‌स्थिति मे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *