• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बकेवर, इटावा। बकेवर कस्बे के भरथना रोड पर एक निजी भूमि में करीब आधा सैकड़ा से अधिक रेडीमेड जूता चप्पल और फूटपाथी दुकानों का बाजार गुरुवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ खींचता है। लेकिन ग्राहकों के लिए न वाहन स्टैंड है, न शौचालय और न ही कोई आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था।


संकरी जगह पर बाजार लगने से जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे भरथना और लखना की ओर जाने वाले राहगीरों व वाहनों को कस्बा पार करने में घंटों लग जाते हैं।इस बाजार मे मे अगर कोई भगदड़ या अप्रिय घटना हुई, तो बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

दुकानदार रेडीमेड कपड़ा व्यापारी कल्लू

स्थानीय दुकानदार रेडीमेड कपड़ा व्यापारी कल्लू का कहना है कि यह बाजार कई महीनों से चल रहा है और इससे कस्बे के स्थायी व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। बाजार में सस्ते दामों पर घटिया सामान मिलने से ग्राहक वहीं पहुंचते हैं, जबकि स्थायी दुकानों पर दिनभर ग्राहक नहीं आते। कई दुकानदार 5 से 7 हजार रुपये किराया देते हैं और नगर पंचायत को टैक्स भी जमा करते हैं, जबकि निजी भूमि पर लगने वाले बाजार से नगर पंचायत को कोई टैक्स भी नहीं मिलता।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शीलू शर्मा

लोहिया नगर के सभासद दीपक राजपूत और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शीलू शर्मा ने कहा कि बाजार से स्थानीय व्यापार चौपट हो रहा है और नगर पंचायत का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि बाजार को नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाए।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि कई महीनों से छोटे दुकानदार प्रभावित हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर समाधान किया जाएगा।

कस्बे के कुछ दुकानदारों ने बताया कि जिस भूमि पर बाजार लग रहा है वह परिचित हैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन इस बाजार से छोटे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है।

बकेवर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम बच्चन सरोज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने बताया कि बाजार किस स्थान पर और किस अनुमति से लग रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी और बिना अनुमति नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी अनैतिक गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *