• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

फर्रुखाबाद रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत; दंपति सहित तीन घायल

इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर गांव में शनिवार शाम फर्रुखाबाद रोड पर गैस एजेंसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरालोकपुर निवासी संजय बाथम पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई पिंटू के साथ खेत में पानी लगाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गैस एजेंसी के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर ऊसराहार क्षेत्र के पीसापुरा गांव निवासी राजपाल यादव अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ सवार थे, जो इटावा की ओर जा रहे थे।


भीषण टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर संजय और पिंटू के परिजन पहुंचे और घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर संजय और पिंटू को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान संजय बाथम की मौत हो गी।


दूसरी बाइक पर सवार राजपाल यादव और उनकी पत्नी सुनीता देवी उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


मृतक के छोटे भाई रंजू ने बताया कि संजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं—बेटी गुंजन और बेटा यश। संजय की अचानक मौत से पत्नी वंदना और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *