• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

22 बर्षीय छोटे यादव की दिल्ली सङक दुर्घटना में मौ£त

इटावा।चकरनगर के नगला चौप गांव निवासी 22 वर्षीय छोटे यादव की दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह शिव सिंह यादव के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे यादव दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को सड़क पार करते समय वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दिल्ली में रहने वाले साथियों और रिश्तेदारों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को पैतृक गांव नगला चौप लाया गया।

रविवार को यमुना नदी के डिभौली घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए।ग्रामीणों के अनुसार छोटे यादव परिवार के मुख्य सहारा थे। उनका स्वभाव मिलनसार था और वह मेहनत कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार सहित पूरे गांव में गहरा दुख व्याप्त है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *