• Sun. Feb 22nd, 2026

19 पर बालाजी दर्शन को जा रहे कार सवार और गायें लदे लोडर की भिड़ंत, पाँच लोग गंभीर घायल

बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली NH 19 पर गुरुवार दोपहर कानपुर से बालाजी दर्शन को जा रही कार और परशुपुरा पशु बाजार से तीन गायें लादकर लौट रहे लोडर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे हिस्से के परखच्चे उङ गये। और लोडर पलट गया। हादसे में पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एनएच-19 एम्बुलेंस की मदद से बकेवर 50 शैय्या अस्पताल लाया गया, जहाँ प्रभारी सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ङां० पुष्पेन्द्र कुमार और टीम ने उपचार किया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल दिलीप पांडेय, शिवम, उमेश, धर्मेन्द्र और रामौतार का इलाज जारी है, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!