• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

50 शैय्या अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती सरकारी पद से सेवानिवृत्त, डॉ. संदीप गुलाटी को मिला प्रभार

इटावा:भावनाओं से भरे एक पल का साक्षी बना बकेवर 50 शैय्या अस्पताल, जब करीब ढाई वर्ष से अधिक समय तक अपनी निष्ठा और सेवा से मरीजों के दिलों में भरोसा जगाने वाले सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती बुधवार दोपहर 3:30 बजे सरकारी पद से सेवानिवृत्त हुए।पूरे अस्पताल परिसर में एक अलग ही माहौल था—कई डॉक्टरों की आँखें नम थीं, तो स्टाफ के चेहरों पर गुरु समान अधिकारी को विदा करने का भावपूर्ण क्षण भारी पड़ रहा था।


सेवानिवृत्ति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सीएमओ डॉ. बी.के. सिंह ने डॉ. भारती के सेवाभाव, शांत स्वभाव और मरीजों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।समारोह के दौरान ही डॉ. वीरेंद्र भारती ने घोषणा की कि अस्पताल की जिम्मेदारी अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप गुलाटी संभालेंगे। यह सुनते ही हॉल तालियों से गूंज उठा, मानो स्टाफ ने नए प्रभारी के प्रति अपना विश्वास जताया हो।


इस भावुक क्षण के साक्षी बने अस्पताल के चिकित्सक ईएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. सत्येंद्र साहू, डॉ. रविंद्र कुमार साहू, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. सुनीता गौतम, डॉ. शहना परवीन, तथा फार्मासिस्ट चीफ दिनेश कुमार और दुर्गेश तिवारी—सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


नए सीएमएस प्रभारी डॉ. संदीप गुलाटी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।डॉ. भारती की विदाई ने अस्पताल परिवार को भावुक कर दिया, लेकिन साथ ही एक नई उम्मीद एक नई शुरुआत का संकल्प भी जगाया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *