इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 48 वर्षीय किसान राजवीर सिंह गुर्जर का शव गांव के बाहर खेत पर नीम के पेड़ से लटकता मिला। बताया गया कि राजवीर पिछले लगभग पांच वर्षों से टीबी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और मानसिक तनाव में रहते थे।
फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। मंगलवार दोपहर खेतों के पास से गुजर रहे कंजर समुदाय के कुछ लोगों ने शव देखा और ग्रामीणों व सहसों थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कार्रवाई शुरू की। बड़े भाई रामनरेश गुर्जर ने बताया कि बीमारी और तनाव से परेशान होकर राजवीर ने यह कदम उठाया।
मंगलवार दोपहर परिजनों ने पचनदा संगम पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। सहसों थाना प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
