• Sun. Feb 22nd, 2026

गीता शाक्य और अरुण गुप्ता का भव्य स्वागत, गोपाल मोहन शर्मा के निवास पर उमड़ा जनसमूह

इटावा मे राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य और इटावा भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के निज निवास पहुंचे। वहां उनके नेतृत्व में एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से दोनों का भव्य स्वागत किया।


इस दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने गोपाल मोहन शर्मा के परिवार से आत्मीय भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजू भदोरिया, रजत चौधरी, रोहित राजपूत, प्रशांत मिश्रा, बासु चौधरी, सत्यम राजपूत, मोनू सेंगर, सुभाष यादव, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा, रोहित शाक्य, आशीष मोहन शर्मा, रिंकू श्रीवास्तव, प्रकाश मिश्रा, विमलेश शाक्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने मोदी–योगी–पंकज चौधरी–गीता शाक्य–अन्नु गुप्ता–गोपाल मोहन शर्मा जिंदाबाद के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!