• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

सैफई में दर्दनाक सड़क हादसा, मां–बेटे की मौत, शादी के महीनेभर बाद ही बुझा परिवार का दीप

इटावा। सैफई में नगला बिहारी के पास हवाई पट्टी पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां–बेटे की मौत हो गई। करहल थाना क्षेत्र के सरसई गांव के रहने वाले पंकज यादव और उनकी मां गीता देवी स्कूटी से लौट रहे थे, तभी कुम्हार के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पंकज यादव को सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पंकज यादव की शादी मात्र एक महीने पहले ही हुई थी। घर में एक छोटा भाई है और पिता खेती करते हैं। बड़े बेटे की हाल ही में हुई शादी से परिवार में खुशियों का माहौल था, जो देखते-ही-देखते मातम में बदल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पंकज की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *