• Sun. Feb 22nd, 2026

450 साल पुराने राम जानकी मंदिर की अरबों की भूमि पर अवैध कब्जा, अधिवक्ता ने टेंट लगाकर शुरू किया आमरण अनशन

ByG-News18

Dec 29, 2025


इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र लखना कस्बे के ठाकुरान मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक 450 वर्ष पुराने राम-जानकी मंदिर में बदइंतजामी और उसकी करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोपों को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्थानीय अधिवक्ता ने प्रबुद्धजनों के साथ मंदिर परिसर में टेंट लगाकर आमरण अनशन शुरू कर दिया।


लखना कस्बे के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी (68 वर्ष), पुत्र जगदीश नारायण तिवारी ने पांच दिन पूर्व जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि ठाकुरान मोहल्ला स्थित राम-जानकी मंदिर के नाम दान में मिली करोड़ों की भू-संपत्ति तथा मुख्य बाजार में स्थित दुकानों के बावजूद मंदिर में गंभीर अव्यवस्थाएँ व्याप्त हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर के कोष में लगभग 40 लाख रुपये जमा होने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया। साथ ही मंदिर की 180 बीघा भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें लगाई गयीं।


इसी के तहत तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह राठौर एडवोकेट, अशोक दुबे एडवोकेट, सरनाम सिंह कुशवाहा एडवोकेट, सोनू वर्मा एडवोकेट, राजाराम दोहरे, अरुण तिवारी और बाबू नरेंद्र सिंह राठौर के साथ राम-जानकी मंदिर परिसर में आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया।


अनशन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता तिवारी ने बताया कि अल्टीमेटम देने के बाद भी अनशन के पहले दिन कोई भी सरकारी कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु स्थल पर नहीं पहुँचा। उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!