• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

डीएम चौराहे पर गलत दिशा से ईको कार ने मारी टक्कर, ऑटो चालक समेत तीन घायल

इटावा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर डीएम चौराहे पर एक तेज रफ्तार ईको कार ने गलत दिशा में आते हुए सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे शहर से सवारियां लेकर एक ऑटो आईटीआई चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो डीएम चौराहे पर पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने गलत साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक अरविंद पुत्र ब्रिज किशोर निवासी नगला हुलासी थाना जसवंतनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ऑटो में सवार अंजलि पत्नी अंशु निवासी ब्रह्म नगर पक्का बाग थाना कोतवाली, और नारद पुत्र श्री रामलाल निवासी नगला भगत थाना जसवंतनगर भी घायल हो गे।


हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *