• Sun. Jun 21st, 2026

आज 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होंगे सम्मानित

इटावा: भरथना नगर क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का क्रिएटर अवार्ड शो आयोजित किया जायेगा। जिसमें 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मानित होगें। कार्यक्रम के आयोजक निक्की यादव, कन्हैया यादव, विष्णु राठौर, कन्हैया कुमार आदि ने बताया कि इस अवार्ड शो का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ब्रज क्षेत्र के क्रिएटर्स के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।

28 दिसम्बर दिन रविवार को कस्बा के ऊसराहार रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस में ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और डिजिटल कलाकारों के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आर चन्द्रा अवार्ड्स 2025 के तहत कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों के करीब 200 से अधिक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ0 जितेंद्र यादव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया जाएगा। अवार्ड शो के दौरान आर चन्द्रा म्यूजिक के दो नए प्रोजेक्ट ‘‘पायल बजने लगी‘‘ और कन्नौज इत्र सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर ब्रज सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरों के अलावा अभिनेता कृष्णलाल यादव, रवि परिहार, धर्म यादव, म्यूजिक डायरेक्टर हिमांशु राजपूत और गायक गौरव कुमार की उपस्थिति रहेगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!