• Sun. Feb 22nd, 2026

ट्रैक्टर-कार की जोरदार भिड़ंत, कार सवार पांचों लोग बाल-बाल बचे

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र भरथना रोड स्थित सती मंदिर के पास बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे डामर गिट्टी प्लांट के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से आ रही फोर व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

कार सवार आनंद, अनुज स्वाती और दो बच्चों समेत कुल पाँच लोग लवेदी गांव से भरथना की ओर जा रहे थे।तभी सामने से बकेवर की ओर आ रहे अज्ञात टैक्ट्रर ने टक्कर मार दी हैं। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!