• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

इटावा शहर के प्रकाश टॉकीज के पास सती मोहल्ला में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने 22 वर्षीय शिवम पुत्र रमेश बाबू वाल्मीकि ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पुलिस ने तत्काल बचाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार शिवम 25 से 30 फीसदी तक झुलस गया है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


घटना के दौरान मकान खाली कराने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक युवक के आग की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और कर्मचारियों ने किसी तरह शिवम को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद शिवम घर से बाहर भागा, जहाँ परिवार के एक सदस्य ने कंबल डालकर उसकी जान बचाई।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि मकान के पास स्थित एक होटल मालिक ने कई वर्ष पहले कार खड़ी करने के लिए जगह किराए पर ली थी और छह साल पहले कथित तौर पर धोखाधड़ी से मकान का बैनामा करा लिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को होटल मालिक पुलिस फोर्स के साथ घर में घुसा, सामान बाहर फेंक दिया और विरोध करने पर शिवम को आग लगा दी गी।


सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम मकान खाली कराने गई थी। युवक के झुलसने की जानकारी के बाद मौके का निरीक्षण किया गया। होटल मालिक और उसके बेटे पर स्वजन ने आरोप लगाए हैं। तहरीर मिलने पर पूरे मामले की जांच की जा रही गी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *