• Sun. Jun 21st, 2026

कुशवाहा समुदाय के किशोर के लापता होने पर सनसनी,अज्ञात किन्नर समुदाय से आए कॉल ने बढ़ाई चिंता…

इटावा के‌ बकेवर थाना क्षेत्र लखना पुराना पुल नहर पार निवासी अनीश कुशवाहा पुत्र मुन्नी कुशवाहा ने बताया कि अपने 16 वर्षीय बेटे संजय 19 दिसंबर को जनता इंटर कॉलेज, बकेवर में कक्षा 11 की पढ़ाई करने के बाद घर लौटा, जिसके बाद अचानक लापता हो गया।

तीन दिनों से लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।बेटे संजय की मां के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपने को मथुरा की किन्नर बताते हुए दावा किया कि वह लड़के को अपने साथ ले आई है और उसका लिंग परिवर्तन ऑपरेशन करा दिया गया है। अब वह हमारी बेटी बन गई है जैसे कथन से परिवार की चिंता और बढ गयी।


परिजनों के पास कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है पीङित ने पुलिस प्रशासन से बेटे की बरामद करने की गुहार लगाई हैं। अज्ञात किन्नर के ऑडियो वायरल के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई है

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!