• Wed. May 6th, 2026

पंचनद कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान

इटावा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचनद प्रेरणा स्टोर और पंचनद कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ किया गया। इस उपलब्धि के लिए इटावा को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अंबेडकर चौराहा स्थित निर्वाचन भवन के सामने शुक्रवार दोपहर भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, अपरजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कॉम्प्लेक्स में जनसेवा केंद्र, गिफ्ट शॉप, मिलेट्स शॉप और बेकरी शॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक-सामाजिक स्तर में सुधार होगा।

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि इटावा के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंचनद प्रेरणा स्टोर इटावा की महिलाओं की नई पहचान बनेगा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!