• Sun. Jun 21st, 2026

इटावा में बीच सड़क दबंगों की दबंगई, मशहूर यूट्यूब इन्फ्लुएंसर शिवानी राजपूत व पति राजा राजपूत की कार घेरकर मारपीट, जान से मारने की धमकी

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लौहना चौराहे पर सोमवार देरशाम को बीच सड़क दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया। मशहूर यूट्यूब इन्फ्लुएंसर शिवानी राजपूत और उनके पति राजा राजपूत की कार को दबंगों ने चारों ओर से घेर लिया और उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व अभद्रता की। पीड़िता ने जान से मारने की खुली धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

ग्राम बढ़पुरा निवासी शिवानी राजपूत के अनुसार, एक नामजद युवक और उसके साथ छह अज्ञात लोगों ने जबरन उनकी कार रुकवाई। इसके बाद कार का गेट खोलकर मारपीट की गई और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के दौरान शिवानी राजपूत ननद की चौथी से लौट रही थीं, जिससे वह बीच सड़क सहम गईं।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भय का माहौल बन गया। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है। डरी-सहमी शिवानी राजपूत ने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सवाल यह है कि क्या सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित हैं और पीड़िता को कब मिलेगा इंसाफ?

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!