रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को इटावा निवासी सेवानिवृत्त आयकर विभाग अधिकारी इं. सुघर सिंह दोहरे को उनके जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने श्री दोहरे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

जन्मदिवस समारोह में मौजूद समाजसेवी एवं राजनीतिक हस्तियों ने भी इं. सुघर सिंह दोहरे को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने श्री दोहरे की कार में समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर उन्हें भरथना (201) विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।

इससे पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने इं. सुघर सिंह दोहरे से भरथना विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, समाजवादी विचारधारा तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामयश सिंह यादव, पूर्व मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश शास्त्री, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर (जसवंतनगर), सपा जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, जिला सचिव चंद्रमोहन, शरद प्रताप सिंह, बसंत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष विद्याराम यादव, जिला सचिव जितेंद्र यादव उर्फ मोना, सर्वेश शाक्य, राजीव यादव, फरहान शकील, आदित्य त्यागी, आकाश यादव, शिवम, संतोष राजपूत, हरी बाबू वर्मा, महावीर सिंह फौजी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
