• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान का भव्य स्वागत

इटावा के बकेवर कस्बे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के निवास पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस दौरान गोपाल मोहन शर्मा ने श्री चौहान को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्टी और संगठन को और अधिक मजबूत करना ही हम सभी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “यह मोदी और योगी युग की शुरुआत है। यहाँ एक गरीब का बेटा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है, वहीं अंतिम पंक्ति में खड़ा कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। विचारों की यह पार्टी एक विशाल परिवार है, और हम सभी को गर्व है कि हम इस भाजपा परिवार का हिस्सा हैं।”

श्री शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सहकारी संघ अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, सभासद दीपक राजपूत, जनु राजपूत, अनुज ठाकुर, सहकारी संघ अध्यक्ष अशोक शुक्ला, महिला मोर्चा से ऋचा मिश्रा, अंकित ऋशिवर, सत्यप्रकाश चौधरी, आशीष मोहन शर्मा, नन्दू, इकबाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *