• Sun. Jun 21st, 2026

प्रेस क्लब ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का किया सम्मान

भ्रष्टाचार के खिलाफ मीडिया और अधिवक्ता साथ पत्रकारों के उत्पीड़न पर डीबीए देगा सहयोग ,राजेश कुमार त्रिपाठी

इटावा। इटावा प्रेस क्लब द्वारा जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी और कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी का प्रेस क्लब सभागार में सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री विष्णु कुमार यादव ने किया।

सम्मान समारोह के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डीबीए के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष को पुष्पमाला, शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा पत्रकार समाज की उस अग्रिम भूमिका में हैं जहाँ भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी जाती है। जिला बार एसोसिएशन की लड़ाई भी इसी रास्ते पर चलती है, इसलिए हमारा लक्ष्य एक ही है। पत्रकारों के उत्पीड़न को जिला बार एसोसिएशन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा और हर पत्रकार को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा ‘दोस्त’ ने कहा कि पत्रकारों को हमेशा जिला बार एसोसिएशन का सहयोग मिलता रहा है। अधिवक्ता और पत्रकार पहले भी कई मंचों पर साथ रहे हैं और भविष्य में भी यह साथ कायम रहेगा।

कार्यक्रम का समापन प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने किया,सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार वीरेश मिश्रा, बृजेश शुक्ला, संजय सक्सेना, रमेश यादव, महाराज सिंह भदौरिया, मुन्ना भदौरिया, रवि बघेल, मानवेंद्र शर्मा, वीपी सिंह, प्रेम सिंह शाक्य, अनिल कुमार, विनीत कुमार, रामनाथ यादव, अमित वर्मा, रवि कुमार, विष्णु कुमार, प्रमोद गुप्ता, निहाल, अदनान, राजीव शर्मा, उवैश चौधरी, प्रेरणा जुबैरी, रजत सिंह, नीलकमल सहित विभिन्न तहसीलों से आए प्रेस क्लब पदाधिकारी, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता, ब्यूरो चीफ और जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!