• Sun. Feb 22nd, 2026

आजाद समाज पार्टी ने मनाया संविधान दिवस, संगोष्ठी में बढ़ाई जागरूकता।

रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी

इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर नगला खादर में संविधान सभा विचार-संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक आज़ाद, कानपुर मंडल प्रभारी, तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध मौजूद रहे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और संवैधानिक अधिकारों को जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का श्रवण कराया गया और उसे जीवन में आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य संविधान को घर-घर पहुँचाना है, ताकि हर नागरिक अपने अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझ सके।”

इस अवसर पर एडवोकेट संदीप भारती, एडवोकेट गोविंद गौतम, दीपक राज, राजीव गोयल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!