• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

NH-19 पर वैगनआर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी भीषण टक्कर, हालत गंभीर

इटावा के बकेवर थाना कस्बे में पूर्वी तिराहा स्थित इटावा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शुक्रवार देरशाम साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को तुरंत बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल बुजुर्ग की पहचान तेजपाल सिंह पुत्र बंशीधर निवासी नौधना थाना बकेवर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेजपाल साइकिल से घर लौट रहे थे और जैसे ही कंचन गैस गोदाम के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल से बुजुर्ग उछल कर दूर गिरकर गंभीर घायल हो गए।साइकिल वैगन आर के आगे हिस्सा मे‌ फस गयी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वैगनआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।डॉ. रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है, बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *