इटावा के इकदिल थाना अन्तर्गत मुरैथा गाँव में शक पर भाई ने चचेरी बहन की कुल्हाड़ी सर निर्मम हत्या की। क्षेत्र मे फैली सनसनी। आरोपी भाई ने मां के सामने चचेरी बहन को कुल्हाड़ी से कई बार करके टुकड़े कर दिये। आरोपी भाई ने घर मे घुसकर बहन 16 वर्षीय पल्वी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया।

जहां कक्षा दसवीं की पल्वी अपने कमरे में आलू काट रही थी,तभी गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे अचानक कमरे में घुसा,मां सीमा देवी की आँखों के सामने, अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिये। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी भाई चचेरी बहन को गांव मे दूसरों के घर पर जाने के लिए रोकता था।
शराव के नशे मे एक सप्ताह पहले आरोपी ने घर के सामने ईट पत्थर फैके, जिसमे पुलिस को शिकायत की कोई सुनवाही नही करने का पुलिस पर आरोप लगाया है।

घटना पर सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुँची, घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गये, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रीलू उर्फ फोलट पुत्र वीरेंद्र सिंह ग्राम मुथैना को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर जांच में जुटी है।


