• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

एबीवीपी संगोष्ठी में गूँजी वीरांगना लक्ष्मीबाई की गाथा, सीओ आयुषी सिंह ने छात्राओं में जगाया आत्मविश्वास और साहस का संकल्प।

रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी

जसवंतनगर :-आज वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में नगर के शांति देवी इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में नगर की क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई को केवल झांसी की लड़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि उस युग में महिलाओं के भीतर चेतना और साहस जगाने के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब भारत में महिलाओं की स्थिति चुनौतियों से भरी थी, तब रानी लक्ष्मीबाई ने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से यह संदेश दिया कि “भारत की नारी किसी से कम नहीं है”।संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख वैभव भदौरिया ने भी रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष और प्रेरक व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधिका एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती विमलेश यादव और प्रधानाचार्य डॉ. प्रतीक यादव ने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय, नगर और जनपद का नाम प्रदेश व देश में रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री रोहित गुप्ता लकी ने की। इस अवसर पर पूर्व विभाग सह-संयोजक दीपक वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रितिक गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजन बाजपेयी, अनुराग शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

By Admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *