• Wed. May 6th, 2026

सेंट्रल जेल में पाक्सो एक्ट में सजा काट रहे वृद्ध कैदी की मौत, बेटी ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल

Oplus_131072

इटावा सेंट्रल जेल में पाक्सो एक्ट के मामले में 12 साल की सजा काट रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग कैदी होरीलाल (निवासी ग्राम रामखेला, विधनू–कानपुर देहात) की इलाज के दौरान सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में मौत हो गई। बताया गया कि केंद्रीय कारागार महोला में निरुद्ध होरीलाल की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें उपचार के लिए विश्वविद्यालय लाया गया था, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही उनकी इकलौती बेटी शशि देवी और दामाद गोविंद (निवासी इनायतपुर मझावन, कानपुर) सैफई पहुंचे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और देर से अस्पताल ले जाने का आरोप लगाते हुए जेल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!