• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोपफ्रेंड्स कॉलोनी सुमेरपुरा में मचा हड़कंप

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी के सुमेरपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता पायल का शव फंदे से लटका मिला। महज डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया।

मायके के परिजन मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर ह£त्या का गंभीर आरोप लगाते हुए रो-रोकर चीखते-चिल्लाते दिखाई दिए। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी आ£त्म ह£त्या नहीं कर सकती, उसे प्रताड़ित कर मार डाला गया है।

सूचना के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कमरे की स्थिति, फंदा और अन्य सबूतों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

सीओ सिटी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #gnews18live #etawah

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *