इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज चौराहे पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय शमीम ने फांसी लगाकर आ£त्म ह£त्या कर ली। बताया जा रहा है कि शमीम की पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी और उसके वापस न आने से शमीम मानसिक तनाव में था।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।
परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। #SuicideCase #etawah #gnews18live
