• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बकेवर लखना में बच्चों की खिलखिलाहट से महका बाल दिवस, नेहरू जयंती पर स्कूलों में उमड़ा उत्सव का सागर

ByG-News18

Nov 14, 2025

इटावा के बकेवर और लखना‌‌‌ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार देरशाम‌5 बजे तक लखना, बकेवर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षिक संस्थानों में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह बच्चों की मुस्कान, उत्साह और त्योहार जैसा माहौल दिलों को छू गया। कहीं मेले की रौनक थी, तो कहीं प्रतियोगिताओं में बच्चों का जज्बा देखते ही बनता था। छोटे-छोटे कदमों से चलता उनका आत्मविश्वास मानो नेहरू जी के सपनों को जीता हुआ प्रतीत हो रहा था।

लखना कस्बे के रायल हैप्पी किड्स सिनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष बाल मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा लगाए गए खान-पान और अन्य स्टॉलों को देखकर उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके चेहरे पर बच्चों के प्रति स्नेह और गर्व साफ झलक रहा था।

उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चों से अत्यधिक प्रेम था, और वे उन्हें राष्ट्र का भविष्य मानते थे। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादाव ने कहा कि बाल दिवस का असली उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित माहौल और बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य की ओर ध्यान दिलाना है।
पूर्व चेयरमैन सतीश चन्द्र वर्मा ने भी बाल दिवस के महत्व पर भावुक शब्दों में प्रकाश डाला।

मेले में आए बच्चों और अभिभावकों ने जमकर आनंद लिया। बच्चों की खिलखिलाती हंसी और माता-पिता की खुशी ने पूरे माहौल को भावुक और जीवंत बना दिया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश सोनी, प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी वर्मा, संचालक स्वदेश वर्मा, शिवम यादव सहित समस्त स्टाफ ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसी प्रकार बकेवर के बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में भी खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाल मेले का आयोजन हुआ।जहाँ-जहाँ बच्चे थे… वहाँ-वहाँ खुशियाँ थीं।आज नेहरू जी का सपना फिर से मुस्कुराया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *