• Tue. May 19th, 2026

एनएच-19 पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, घोड़ा ट्रक का चालक गंभीर परिचालक मामूली घायल

बकेवर। कस्बे के इटावा–कानपुर नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चावल लदे ट्रक में पीछे से घोड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर जा भिङंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले घोड़ा ट्रक की केबिन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में घोड़ा ट्रक का चालक तेज सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी करहल, मैनपुरी केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक चला रहा परिचालक टीकाराम निवासी सहजपुर, मैनपुरी को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

बताया गया कि चावल लदा ट्रक इटावा डीएफसी गोदाम से चावल लेकर औरैया जिले के मिहौली में सरकारी राशन डीलरों को आपूर्ति के लिए जा रहा था।बकेवर। कस्बे के इटावा–कानपुर नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चावल लदे ट्रक में पीछे से घोड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर जा भिङंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले घोड़ा ट्रक की केबिन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में घोड़ा ट्रक का चालक तेज सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी करहल, मैनपुरी केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक चला रहा परिचालक टीकाराम निवासी सहजपुर, मैनपुरी को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

बताया गया कि चावल लदा ट्रक इटावा डीएफसी गोदाम से चावल लेकर औरैया जिले के मिहौली में सरकारी राशन डीलरों को आपूर्ति के लिए जा रहा था।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!