• Tue. May 19th, 2026

भोगनीपुर नहर किनारे पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली, सिपाही भी घायल

बकेवर। थाना क्षेत्र के लखना-भोगनीपुर नहर किनारे मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि में पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर धीरु यादव पुत्र नन्हे उर्फ नन्हेलाल निवासी लछियामऊ, दिवियापुर औरैया के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं जवाबी फायरिंग में सिपाही उमेश कटारा भी घायल हो गया।

गोलियों की तड़तड़ाहट से रात का सन्नाटा गूंज उठा और ग्रामीण दहशत में घरों से बाहर निकल आए। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे बाइक, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और ₹9000 नकद बरामद किए।सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र और सीओ भरथना अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र ने बताया कि घायल बदमाश पर लूट और चोरी समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं तथा वह चार मामलों में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अंतर्जनपदीय हिस्टीशीटर औरैया जिले से नहर के रास्ते किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। माहसिंहपुर के पास चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश को महेवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मुठभेड़ में थाना प्रभारी विपिन कुमार, उपनिरीक्षक दयाशंकर वर्मा, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र, कांस्टेबल उमेश कटारा, संजय, सतीश, विवेक और चिराग शर्मा शामिल रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!