• Tue. May 19th, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर!

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हर्राजपुर गांव के पास शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया।अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से एक युवक सड़क पर लहूलुहान हो गया।सूचना मिलते ही हाईवे मोबाइल पुलिस कांस्टेबल परवेन्द्र और होमगार्ड मौके पर पहुंचे और बिना किसी देर के मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से तुरंत 50 शैय्या अस्पताल, बकेवर पहुंचाया।

घायल की पहचान पिंटू पुत्र राम नारायण, निवासी ग्राम लालपुरा, इटावा के रूप में हुई है।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे पर एक ही सवाल कब थमेंगे ये बेकाबू वाहन और कब सुरक्षित होगी आम जनता की जान?

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!