इटावा के भरेह इलाके के नीम डांडा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।गांव के 70 वर्षीय वृद्ध किसान राम रतन निषाद पुत्र पुशू निषाद शौच के लिए यमुना नदी किनारे गए थे, लेकिन लौटकर घर नहीं आए।
परिजनों की तलाश के दौरान लोगों को नदी किनारे उनके कपड़े और लाठी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध का पैर फिसल गया और वह यमुना में डूब गए।
सूचना मिलते ही भरेह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू कर दी।घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
