• Sun. Feb 22nd, 2026

थाने में समाधान दिवस पर गूंजी न्याय की पुकार अफसरों ने फरियाद सुनकर दिलाया भरोसा,न्याय हर हाल में मिलेगा

इटावा के बकेवर थाना परिसर में शनिवार को शासन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शचन्द्र और सीओ भरथना अतुल प्रधान के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।थाने में शनिवार को सुबह से ही फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।कुल आठ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से दो मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर आए थे।अखिलेश शर्मा ने बस्ती महेवा में नाली की शिकायत दर्ज कराई,राजेंद्र सिंह शेरपुर कोठी ने चक मार्ग से लोहे के एंगल हटाने की मांग की,बलवीर सिंह हलूपुरा ने भूमि जोतने में बाधा की शिकायत की।अशोक तिवारी लखना ने जान माल की धमकी का मामला बताया,जबकि देवी दयाल जगमोहनपुर भिटारा ने चक पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।वहीं राजकुमारी व महानन्द टिली टीला ने खेत न जोतने देने के विवाद को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

क्षेत्र में इस बार फॉर्मेरी रजिस्ट्री रजिस्ट्रेशन के चलते कैम्पों में लेखपाल पहुंचे।जिससे कुछ शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो सका।फिर भी अधिकारियों ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा फरियादियों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है।जब तक पीड़ित संतुष्ट न हो, पुलिस चैन से नहीं बैठेगी।समाधान दिवस के बाद अधिकारी कस्बे में पैदल भ्रमण पर निकले,दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

उन्होंने अपील की किसी भी अनैतिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।जनता और पुलिस के सहयोग से ही अपराधियों को सजा और पीड़ितों को न्याय मिल सकता है।दिनभर चली इस पहल के बाद बकेवर थाने में फिर एक आवाज गूंजी पुलिस है जनता को न्याय मिलेगा हर बेकसूर को। समाधान दिवस के दौरान.थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक व बिजौली चौकी प्रभारी विनय द्विवेदी अहेरीपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार महेवा चौकी प्रभारी कृष्णपाल सिंह इसके अलावा नगर पंचायत लिपिक सुक्ररत शरण और कानूनगो मौजूद रहे‌।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!