• Wed. May 6th, 2026

सिविल इंजीनियर की पत्नी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की

Oplus_131072

इटावा सिविल इंजीनियर की पत्नी ने गुरुवार को ससुराल में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने भर्ती कर उपचार किया। विवाहिता ने अपने सास-ससुर और ननद पर दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करने पर यह कदम उठाने का आरोप लगाया है।

शहर के धूमनपुरा निवासी हरिशचंद्र राजपूत ने अपनी बेटी रश्मि का विवाह 24 फरवरी 2024 में सिविल लाइंस के सराय दयानत निवासी रामनाथ राजपूत के पुत्र उमेश के सिविल इंजीनियर बेटे के साथ किया था। वह नौकरी के चलते दिल्ली में रहता है। उसकी पत्नी रश्मि ने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे ससुरालियों से नोकझोंक के बाद कमरे में जाकर साड़ी का फंदा लगा लिया। यह देख ससुराली उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए। उपचार के बाद रश्मि ने सास-ससुर एवं ननद पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं सेना सेवानिवृत्त ससुर रामनाथ ने बहू पर अनर्गल जिद एवं उन्हें फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। रश्मि का 11 माह का बेटा वेवंश है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!