• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

सिंघाड़े की दुकान बनी जानलेवा, बाल-बाल बचे चार लोग!

इटावा के बकेवर कस्बे में इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। हीरो एजेंसी के सामने सड़क किनारे लगी सिंघाड़े की दुकान अचानक मौत का सबब बनते-बनते रह गई।

जानकारी के अनुसार, एक ईको वैन सवार चार लोग हाईवे किनारे खड़े होकर सिंघाड़े खरीद रहे थे, तभी इटावा से कानपुर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि I कार की एक साइड के पुर्जे उखड़कर बिखर गए, लेकिन गनीमत रही कि सभी सवार दो महिलाएं समेत चार लोग बाल-बाल बच गए।

ईको वैन की एक साइड टूटी

पीड़िता आरती देवी, निवासी जुआ अजीतमल औरैया ने बताया कि वे इटावा से खुशबू की दवाई लेकर लौट रही थीं। रास्ते में सिंघाड़े खरीदने के लिए रुकीं, तभी पीछे से कंटेनर ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

वहीं, कंटेनर चालक मनोज कुमार पुत्र रनवीर सिंह, ग्राम भूटा थाना उसराहार इटावा ने बताया कि वह मानेश्वर से मारुति सुजुकी के पार्ट्स लेकर नागपुर जा रहा था, तभी अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने मौके से वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया, वरना दृश्य भयावह होता!लेकिन सवाल ये है कि क्या हाईवे किनारे सिघाङे की लगने वाली ये दुकानें अगली दुर्घटना की वजह बनेंगी?

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *