• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

Oplus_131072

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महेवा-अछल्दा मार्ग पर निबाड़ी खुर्द गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, परसौली निवासी हरिओम यादव अपनी पत्नी माया देवी को लेकर अछल्दा के डोडापुर गांव स्थित बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक फिसल गई, जिससे माया देवी सड़क पर जा गिरीं।

गंभीर रूप से घायल माया देवी को अहेरीपुर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सीएचसी महेवा लाया गया, जहां से हालत नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन देर शाम पांच बजे के करीब उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हरिओम और माया देवी की शादी को अभी दो साल ही हुए थे और उनके कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया।
घटना की सूचना पर बकेवर चेयरमैन विवेक यादव सन्नी व कई ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *