• Sun. Jun 21st, 2026

शादी का कार्ड देकर लौट रहे मामा-भांजे की बाइक रोडवेज बस में घुसी, मामा की दर्दनाक मौत,भांजा गंभीर

Oplus_131072

इटावा के बकेवर बिजौली सिक्सलेन हाईवे इटावा–कानपुर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम 9 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सैफई से बकेवर लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजा की बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस में घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. रविन्द्र कुमार शाहू (EMO) ने परीक्षण के बाद मामा शिवशंकर शखवार उम्र 27 बर्ष पुत्र रामानंद निवासी नगला बनी, थाना बकेवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि भांजा सर्वेश कुमार पुत्र रामनरेश निवासी फिरोजापुर असलनापुर, जनपद कानपुर देहात को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया।सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता रामानंद ने बताया कि उनका बेटा शिवशंकर अपने भांजे सर्वेश के साथ सैफई रिस्तेदार के यहाँ शादी समारोह का कार्ड देने गया था। सर्वेश की बहिन की शादी 29 नवम्बर को होनी थी। दोनों कार्ड देकर लौट रहे थे तभी बिजौली के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर व्याप्त है। वही उक्त संबंध में डॉ रविंद्र कुमार शाहू EMO ने बताया कि फार्मासिस्ट दुर्गेश तिवारी ङयुटी पर ना होने के चलते मरीजों में जूझ रहे हैं. जिससे भारी परेशानी हो रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!