• Sun. Feb 22nd, 2026

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे हर मतदाता का सत्यापन।

संवाददाता -सुशील कान्त चौधरी

एसडीएम ने बीएलओ संग की बैठक, दी सख्त हिदायत — लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जसवंतनगर –भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के सफल संचालन के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ तहसील सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की।बैठक में मास्टर ट्रेनर द्वारा बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया और आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य योजना समझाई गई।एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर हर मतदाता का सत्यापन करेंगे।उन्होंने कहा कि मतदाता को गणना प्रपत्र (Form) देने के बाद, वापस लेते समय पावती (रसीद) देना अनिवार्य होगा।एसडीएम ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान मृत मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित, प्रवासित मतदाताओं का स्थानांतरण, नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सुधारना प्रमुख कार्य होंगे।उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और संग्रह करेंगे।9 दिसंबर 2025 को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा।9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ स्वीकार की जाएंगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई, सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी। जबकि 7 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।बैठक में तहसीलदार नेहा सचान, वीआरसी पवन कुमार सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

फोटो: बैठक के दौरान बीएलओ को दिशा-निर्देश देते हुए एसडीएम कुमार सत्यम जीत।

By Admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!