लखना रॉयल हैप्पी किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मंगलवार दोपहर 2 बजे महिला सशक्तिकरण विषय पर एक भावनात्मक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में किया गया, जिसमें छात्राओं ने नारी शक्ति, समानता और अधिकारों पर अपनी गूंजती हुई आवाज़ से सभी को प्रभावित कर दिया।

पक्ष की ओर से प्रतिभा सिंह, स्नेहा पोरवाल, प्रतिज्ञा तिवारी, महक और आदिति शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता और महत्व को जोश के साथ प्रस्तुत किया। वहीं विपक्ष से प्रियंका राजावत, प्रतीक्षा राजावत, दिव्यांशी तिवारी और आदिति दीक्षित ने अपने सशक्त तर्कों से श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया।मंच संचालन सहायक प्रवक्ता स्वदेश कुमार ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी और प्रबंधक प्रकाश सोनी ने निभाई।

परिणाम में प्रतिभा सिंह और प्रतीक्षा राजावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्नेहा पोरवाल व प्रिया राजावत ने द्वितीय तथा प्रतिज्ञा तिवारी व आदिति दीक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्रबंधक प्रकाश सोनी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा आज समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। नारी को सम्मान और समान अधिकार देकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर नेहा चौहान, पहलाद कुशवाहा, अनिल राठौर, अनिल कुशवाहा, प्रबल प्रताप, सीमा भदोरिया, मुक्त चौहान, नीरज यादव, आशुतोष पाण्डेय, अरीबा, नेहा राजावत, अक्षय द्विवेदी, आशीष दुबे और अंजलि तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में गूंजा नारी सम्मान, देश का अभिमान!
