• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में दो मासूम समेत छह लोग घायल, मचा हड़कंप

इटावा के बकेवर थाना कस्बा वानखंडेश्वर मंदिर के सामने रोंग साइड सर्विस मार्ग पर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे अफरा-तफरी मच गई जब एक ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती सहित दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो में सवार तीन लोग भी घायल हुए। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार गणेश यादव पुत्र शौकीन सिंह, उनकी पत्नी निशा यादव, पुत्री लवी (3 वर्ष) और पुत्र अभि (2 वर्ष) पेट्रोल डलवाकर गांव आलियापुरा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने रोंग साइड से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं ऑटो भी पलट गया।

ऑटो में सवार श्रद्धा पुत्री ऋषि राज निवासी ग्राम हेमऊपुरा, अमन पुत्र राजू अली और आसिफ पुत्र अजीज अली निवासी शेरपुर कोठी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने सभी घायलों को 50 शैय्या अस्पताल बकेवर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर गणेश यादव, अभि और लवी को चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार शाहू (EMO) ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं ऑटो चालक की तलाश में पुलिस जुट गई ।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *