• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

जनता कॉलेज, बकेवर में भौतिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

ByG-News18

Nov 4, 2025

इटावा के बकेवर जनता कॉलेज भौतिकी विभाग में मंगलवार को Advances of Material Science in Physics विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने की, जबकि सेमिनार का संयोजन डॉ. प्रकाश दुबे ने बखूबी निभाया।

सेमिनार में स्नातकोत्तर वर्ग के विद्यार्थियों ने आधुनिक भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान के नवीन आयामों पर अपने विचार और शोधपत्र प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. ललित गुप्ता एवं डॉ. नवीन अवस्थी निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता परिणामों में प्रथम स्थान पर रहे देवेश कुमार एम.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर मयंक कुमार शुक्ला एम.एस-सी. तृतीय सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान पर शिवांश मिश्रा एम.एस-सी. तृतीय सेमेस्टर रहे। इसके अतिरिक्त लिमी पटेल एवं निष्ठा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी, विज्ञान संकाय की डीन प्रो. नलिनी शुक्ला एवं प्रो. ए.के. पांडेय ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों में अनुसंधान प्रवृत्ति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को निखारते हैं और उन्हें नई खोजों की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. डी.जे. मिश्रा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. इंदु बाला मिश्रा, रिंकी धनगर, तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनुज कुमार, पंकज दुबे सहित कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।पूरा कार्यक्रम ज्ञान, उत्साह और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा, जिसने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *