• Sun. Feb 22nd, 2026

ऑटो चालक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लटका मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौधना मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब मंगलवार सुबह 8:30 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक ऑटो खड़ा देखा और पास ही आम के पेड़ पर रस्सी से एक युवक का शव लटका मिला। यह दृश्य देख राहगीरों में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान मानसिंह (18 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बोझा थाना बकेवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मानसिंह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर मृतक के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक वीडियो गाने के साथ अपलोड हुआ है, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में मंझला था बड़ा भाई विक्रम, छोटा अनुज और एक बहन रोशनी है।पिता आंखों‌ से विकलांग है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिंग टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए‌भेज घटाना स्थल पर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक‌ व उपनिरीक्षक विनीत पाण्ङेय व उपनिरीक्षक शोभित प्रजापति एवं पुलिस स्टाप मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम भेजा। घटना की जांच शुरु कर दी हैं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!