इटावा के बकेवर कस्बे स्थित मुख्य चौराहे पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जब बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक स्वयं मैदान में उतरकर आमजन और छात्र-छात्राओं को देश में लागू हुए नए कानून भारतीय न्याय संहिता के बारे में जागरूक कर रहे थे।

रविवार दोपहर थाना प्रभारी ने लोगों के बीच जाकर नए कानूनों की जानकारी दी और अपने हाथों से पंपलेट वितरित किए। उन्होंने भावनात्मक शब्दों में कहा कि अब देश में भारतीय न्याय सहिता का नया युग शुरू हुआ है। पहले जो कानून अंग्रेजों के समय के थे, वे दंड पर आधारित थे, अब हमारे अपने देश का कानून भारतीय न्याय सहिता पर आधारित है।”
थाना प्रभारी ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से देश में नया कानून लागू हो चुका है, जिसके तहत हर नागरिक को अधिक न्यायपूर्ण व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन नए प्रावधानों से आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा और कानून को लेकर जनता में जागरूकता जरूरी है।
इस मौके पर महिला कांस्टेबल समेत पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। जहां एक ओर कानून की जानकारी दी गई, वहीं दूसरी ओर समाज में जागरूकता और पुलिस की जनसेवा की भावना का संदेश भी फैल गया।
