• Sun. Jun 21st, 2026

मानवता की मिसाल बनी बकेवर पुलिस,रक्तदान कर पेश की अनोखी उदाहरण #gnews18live

इटावा के बकेवर थाना परिसर में मानवता की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली।रक्तदाता समूह इटावा के सौजन्य से तथा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के चिकित्सकों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रविवार दोपहर 2:30 बजे तक चले इस शिविर में कुल 30 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से थाना प्रभारी विपिन कुमार व पुलिसकर्मियों समेत अन्य सहित करीब एक चौदाह लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इंसानियत का फर्ज निभाया।


आम तौर पर सख़्ती और अनुशासन के लिए जानी जाने वाली पुलिस ने इस बार अपने कर्म से यह साबित कर दिया कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील और करुणामयी हृदय भी धड़कता है।थाना परिसर में हुए इस आयोजन में लखना चौकी प्रभारी सिंघम दरोगा स्वदेश कुमार, पुलिसकर्मी प्रतीक कुमार, सुनील कुमार, रामजी पाल, राघवेंद्र सिंह, अनुज तिवारी, कपिल पोरवाल, सुरेंद्र सिंह, तथा होमगार्ड अमन तिवारी, अभिषेक कुमार, ब्रज मोहन (बकेवर), ब्रज मोहन (लखना), केतन सोनी समेत पुलिस स्टाफ ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई से पहुँचे चिकित्सक दल में डॉ. ज्योति काला भारती, डॉ. राम प्रकाश तिवारी, डॉ. आर.के. मीणा, प्रेमलाल, विजय गुप्ता, अमन पौल, दीपक, प्रियंका पाल, कपिल दुबे, अवध किशोर, राजेश कुमार और सुशांत शामिल रहे।इसके अलावा डॉ. इंदु मोहन तिवारी, शरद तिवारी, सौरभ परिहार एवं रक्तदाता समूह इटावा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

पुलिस स्टाफ के इस सराहनीय कदम की उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। पूरे माहौल में गर्व और भावुकता की लहर दौड़ गई।हर किसी की जुबान पर बस यही बात थी खाकी सिर्फ कानून की रखवाली नहीं करती, ज़रूरत पड़ने पर इंसानियत की डोर भी थाम लेती है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!