• Sun. Feb 22nd, 2026

स्कूली वैन ने बेजुबान गौवंश को रौंदा, ड्राइवर की क्रूरता से फूटा लोगों का आक्रोश,Video वायरल

इटावा के भरथना कस्बे स्थित महावीर नगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आरसीसी सड़क पर शांति से बैठे एक बेजुबान गौवंश को एक स्कूली वैन चालक ने बेरहमी से रौंद डाला। टायरों के नीचे दबकर गौवंश ने वहीं तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

लेकिन सबसे दिल दहला देने वाला दृश्य तो इसके बाद सामने आया वैन रोककर ड्राइवर उतरा, घायल गौवंश को लातों से हटाया और निर्दयता की हद पार करते हुए वैन निकालकर मौके से फरार हो गया।

पीले रंग की उस वैन के पीछे बड़े अक्षरों में “होली प्वाइंट स्कूल” लिखा हुआ था। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो 1 नवंबर दोपहर 1:48 बजे का है, जो रविवार सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई।

लोगों का कहना है कि जब उत्तर प्रदेश सरकार गौवंश संरक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तब एक स्कूली ड्राइवर का ऐसा निर्मम व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि मानवता पर भी करारा तमाचा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है.जिस समाज में बेजुबानों पर रहम नहीं, वहां इंसानियत का क्या मूल्य रह जाएगा?

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!