• Sun. Jun 21st, 2026

फैशन वीक में लाडो शर्मा को “Certificate of Appreciation” से किया गया सम्मानित

रिपोर्ट -सुशील कान्त

इटावा,
फैशन जगत में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और रचनात्मकता से पहचान बना चुकी लाडो शर्मा को Fusion Aura Creation Foundation की ओर से आयोजित Etawah Times Aura Fashion Week 2025 में “Certificate of Appreciation” से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें फैशन और क्रिएटिव इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं समर्पण के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान Fusion Aura Creation Foundation की संस्थापक एवं सीईओ एडवोकेट विषाखा मिश्रा तथा चेयरमैन एवं डायरेक्टर तनिष सक्सेना ने संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के ज्वेलरी पार्टनर KN Jewellers (Senco Gold & Diamond Family Jewellery) रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद लाडो शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणास्रोत है और वह आगे भी अपने कार्य के माध्यम से फैशन जगत में नई ऊंचाइयाँ हासिल करने का प्रयास करती रहेंगी उनकी रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें फैशन इंडस्ट्री की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है।

By Admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!