• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

स्कूटी-बाइक आमने-सामने भिड़ी, छात्रा समेत दो घायल,50शैय्या अस्पताल बकेवर से जिला अस्पताल रेफर

इटावा के बकेवर कस्बा में एडवांस बुक दुकान के सामने शनिवार दोपहर 4:30 बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार छात्रा गौरी पुत्री बृजेंद्र पाल निवासी व्यासपुर कोठी बकेवर और बाइक सवार अरबाज व कल्लू पुत्र अकील निवासी सूर्य वाटिका के पास लखना गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रा लखना से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी,

तभी सामने से आ रही, बाइक सवार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती व फार्मासिस्ट दुर्गेश तिवारी ने मिलकर प्राथमिक उपचार देकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। सीएमेस ङां० वीरेन्द्र भारती ने मौखिक बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अभिषेक स्वर्णकार की ड्यूटी थी, जो अनुपस्थित है।, जिसके चलते उन्हें खुद इमरजेंसी संभालनी पड़ी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *