• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

#Etawah आस्था और सेवा का संगम, बकेवर में खाटू श्याम भंडारे में उमड़े श्रद्धालु #gnews18live

इटावा के बकेवर कस्बे स्थित लोहियानगर स्थित बंधन बैंक के पास शनिवार को खाटू श्याम के जन्मदिवस पर भक्ति और सेवा की अनोखी मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी प्रिंस यादव और नितिन यादव ने श्रद्धा भाव से भंडारे का आयोजन किया, जिसमें राहगीरों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।

भक्ति के रंग में रंगे युवाओं ने पूरे जोश और प्रेम के साथ प्रसाद वितरण किया। “खाटू श्याम नाम की छाया” गूंजते जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्याम के जन्मदिवस पर आशीर्वाद प्राप्त किया।यह भंडारा न केवल भक्ति का प्रतीक रहा बल्कि समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश भी दे गया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *